उन्नाव, अगस्त 24 -- चकलवंशी, संवाददाता। युवक का रविवार सुबह घर के कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माखी थाना क्षेत्र के जसुवापुर गांव के रहने वाले 46 वर्षीय सुरजीत यादव पुत्र स्व. शिव प्रताप की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। सुरजीत अपनी एक बेटी अंकिता व दो बेटे निखिल व नितिन के साथ शनिवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। जबकि बच्चे दूसरे कमरे में सोने चले गए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: पत्नी मायके गई तो पति ने फांसी लगाकर जान दी रविवार सुबह बेटी ने चाय बनाई और पिता सुरजीत को देने के लिए उसके कमरे में गई। यहां रस्सी के सहारे पिता को फंदे पर शव लटका देखा होश उड़ गए। शोर मचाने प...