मुंगेर, मई 16 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नगर के महादेवपुर में घर के सामने लगी बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली। मिली जानकारी के अनुसार महादेवपुर निवासी सुरेंद्र राम का पुत्र राजेंद्र कुमार की बाइक घर के बाहर लगी थी। तभी अज्ञात चोरों ने खड़ी बाइक को उड़ा लिया। वही इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि महादेवपुर से बाइक चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है। पीड़ित सुरेंद्र राम के पुत्र राजेंद्र कुमार ने थाना मे आवेदन देकर बताया है कि मैं अन्य दिनों की तरह अपने घर के सामने बरामदे में बाइक लगाया था। यह भी पढ़ें- घर के आगे लगी बाइक को चोरो ने उड़ाया लेकिन जब कुछ देर बाद जाकर देखा तो मेरी बाइक वहां नहीं थी। वही आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर बाइक बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ...