लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- सम्पूर्णानगर थाने से चंद कदम की दुरी पर मुख्य बाजार से डिग्री कालेज रोड पर स्थित टीचर्स कालोंनी में शिक्षक के घर के बाहर लॉक खड़ी बाइक को दो उचक्के लॉक तोड़ ले गए। घटना घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है हालांकि दोनो युवकों के चेहरे साफ नही आ रहे इस घटना से कालोंनी सहित बाजार में भय व चर्चा का माहौल है। टीचर्स कालोंनी निवासी शिक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार भी बाइक से बाजार आदि से आकर घर के बाहर बाइक खड़ी थी। जब रात 9 बजे बाइक अंदर करने के लिए बाहर निकले तो जहा बाइक खड़ी थी वहां से बाइक गायब मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...