लखनऊ, जुलाई 21 -- रजनीश रस्तोगी, अवनीश जायसवाल/ वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ। मानसून की लगातार बारिश ने राजधानी लखनऊ में सांपों का खतरा काफी बढ़ा दिया है। बिलों और गड्ढों में पानी भर जाने से सांप अपने सुरक्षित ठिकानों की तलाश में रिहायशी इलाकों, खेतों, पार्कों और जलभराव वाले स्थानों तक पहुंच रहे हैं। इसका सीधा असर शहर के अस्पतालों में भी देखने को मिल रहा है। केजीएमयू, बलरामपुर अस्पताल, सिविल अस्पताल के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रोजाना तीन से चार सर्पदंश के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंचने और एंटी स्नेक वेनम एएसवी मिलने से अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा रही है, हालांकि लापरवाही या देरी जानलेवा साबित हो सकती है।

सांपों के काटने की घटनाएं केजीएम...