मधेपुरा, फरवरी 8 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड चार से शनिवार की आंगन में रखी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। शंभू कुमार शर्मा ने बाइक चोरी किए जाने के मामले में थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वे जिला समाहरणालय में कार्यालय परीचारी के पद पर कार्यरत है। शनिवार देर शाम कार्यालय का काम निपटाने के बाद वह अपने घर लौटा था। बाइक को आंगन में खड़ी कर वह सो गया। रविवार सुबह करीब पांच बजे जब जगने के बाद देखा तो बाइक गायब थी। प्रभारी थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बाइक चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...