फरीदाबाद, जून 22 -- फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र की शिव दुर्गा विहार कॉलोनी में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर में सो रहे तीन वर्षीय मासूम बच्चे की किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि घटना के समय घर में परिवार के कई सदस्य मौजूद थे, लेकिन किसी को भी वारदात की भनक तक नहीं लगी। खून से लथपथ बच्चे का शव बिस्तर पर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।नाना-नानी के साथ रह रहा था मासूम सूचना मिलने पर सूरजकुंड थाना पुलिस, अपराध शाखा डीएलएफ और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एनआईटी-तीन स्थित ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चे तीन वर्षीय आदित्य के नाना श्रीराम तिवारी मूल रूप से दिल्ली के जसोला स्थित ड...