नई दिल्ली, फरवरी 8 -- अमृतसर देहात पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित घोगा गांव से पाकिस्तान से आई हेरोइन और हथियार की बड़ी खेप बरामद की है। तलाशी के दौरान घर के अंदर से कुल 25 किलोग्राम वजन से अधिक हेरोइन बरामद की गई। साथ ही 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 60 जिंदा कारतूस भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह पूरा जखीरा पाकिस्तान से ड्रोन या अन्य माध्यमों के जरिए सीमा पार से भेजा गया था, जिसे आगे पंजाब और देश के अन्य हिस्सों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर दी।इनपुट के आधार पर रेड सुरक्षा एजेंसियों को सीमा क्षेत्र में नशा और हथियारों की तस्करी से जुड़ी पुख्ता सूचना मिली थी। इसी आधार पर अमृतस...