सीवान, फरवरी 20 -- गोपालपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खानपुर ख़ैरांटी गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी के दौरान एक घर से पुलिस ने 6 कार्टून देसी शराब बरामद किया। जिसकी कुल मात्रा 54 लीटर थी। वहीं शराब बेचने वाली दोनों महिलाएं पुलिस को आता देखकर फरार होने के सफल रही। पुलिस ने सभी शराब को जब्त कर दोनों फरार महिलाओं तीसिया देवी व बबीता देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...