औरैया, अप्रैल 12 -- बिधूना, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में सहकारी संघ के पूर्व सचिव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। वह अपने घर के अंदर मरणासन्न अवस्था में मिले, जिन्हें परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सलेमपुर निवासी देवेन्द्र सिंह तोमर शनिवार रात घर पहुंचे और दरवाजा बंद कर सोने चले गए। रविवार सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर पास में रह रहे उनके पिता शिवपाल सिंह ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर परिजन घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि देवेन्द्र चारपाई से नीचे मरणासन्न अवस्था में पड़े हैं।परिजन उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से चिकित्सकों ने सामुदायिक स्व...