दुमका, दिसम्बर 5 -- शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि शिकारीपाड़ा के हरिपुर से देर रात को घर में रखी बाइक की चोरी हो गई। उक्त मामले में हरिपुर के साहिल टुडू ने शिकारीपाड़ा थाना में आवेदन देकर बताया है कि 30 नवंबर की देर रात को अज्ञात लोगों ने घर के आंगन में रखी बाइक चोरी कर ली है। बताया कि गाड़ी सं जेएच 04टी 9074 को घर के आंगन में रखी हुई थी। सुबह जब उठकर देखा तो आंगन में बाइक नहीं थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की एवं कई जगह खोजबीन किया गया, मगर बाइक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अज्ञात लोगों के विरुद्ध मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत के मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...