प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- करीब एक माह पहले बीमारी से पिता की मौत के बाद बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बुधवार शाम की है। अंतू थाना क्षेत्र के चौरा वार्ड निवासी 20 वर्षीय मंजीत सोनी उर्फ मिन्नी ने होली की रात घर के अंदर फांसी लगा लिया। बुधवार सुबह परिजनों ने देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस के शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पिता पूर्णमासी की नौ फरवरी को बीमारी से मौत हो गई थी। अभी परिवार के लोग संभल भी नहीं पाए थे कि पूर्णमासी के तीसरे नम्बर के बेटे मंजीत ने कमरे में चुल्ले के सहारे फांसी लगा ली। एआरटीओ चौकी इंचार्ज रामनरेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजन कोई तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...