लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- सदर कोतवाली के सफीपुर गांव में एक 25 वर्षीय दिव्यांग युवती की संदिग्ध हालत में घर में ही मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसका शव बिस्तर पर पड़ा पाया गया। वह मूकबधिर के साथ वह दोनों पैरों से दिव्यांग थी। परिवार के मुताबिक, घर में वह अपने विवाहित छोटे भाई के साथ रहती थी। घर में भाई और बहन ही थे। भाई ने बताया कि हम दो भाई हैं। बड़े भाई अपने परिवार के साथ अलग पड़ोस में ही रहते है। उसने बताया कि हम गुरुवार सुबह करीब आठ बजे जब सोकर उठे तो उसकी बहन अपने बिस्तर पर मृत पड़ी थी। इस पर उसने पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई को आवाज दी। जानकारी लगते ही काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। युवती के शरीर पर चोट के निशान और खून लगे होने से परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि भाई ने किसी रंजिश से इंकार किया है। गांव में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर...