हरदोई, दिसम्बर 19 -- सांडी। सर्द मौसम में चोरों का गिरोह क्षेत्र में लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा है। गुरुवार रात चोरों ने गांव धोंधी में शिव मंदिर के पास स्थित एक मकान के अंदर बंधी भैंस को कुंडी खोलकर बाहर निकाला और पिकअप पर लादकर फरार हो गए। गांव धोंधी निवासी अवधकिशोर के मकान में भैंस घर के अंदर बंधी थी। परिवार के लोग सो रहे थे। रात में चोरों ने कुंडी खोली और भैंस को बाहर निकालकर वाहन पर लाद लिया। सुबह जब घरवाले जागे तो भैंस गायब मिली। भैंस की कीमत करीब सत्तर हजार रुपये बताई जा रही है। इससे एक रात पहले बुधवार को कस्बे के मंगला देवी रोड स्थित कृषि गोदाम के पीछे भीखपुर निवासी दूधिया सुंदरलाल के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्...