उन्नाव, मार्च 26 -- फतेहपुर चौरासी। दर्शन खेड़ा गांव में बुधवार देर शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 19 वर्षीय युवती का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। इस अचानक हुई अनहोनी से परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी भी रहस्य बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, दर्शनखेड़ा निवासी संजय की पुत्री 19 वर्षीय शालिनी बुधवार शाम घर पर ही थी। परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। काफी देर तक जब शालिनी कहीं दिखाई नहीं दी, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। जब परिजन कमरे की ओर गए, तो अंदर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शालिनी का शव छत से फंदे के सहारे लटका हुआ था। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.