प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। घर के अंदर विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घटना के बारे में छानबीन की। परिजनों ने घटना को खुदकुशी बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रामघाट (अगई) सन्नी सरोज शहर में प्राइवेट नौकरी करता है। घर में उसकी की 22 वर्षीय पत्नी साधना परिवार के साथ रहती है। रविवार रात करीब नौ बजे घर के लोग बाहर की तरफ थे। संगीता घर के अंदर थी। कुछ देर बाद परिजन अंदर आए तो आवाज लगाई। संगीता के न बोलने पर कमरे में गए। कमरे में पंखे से लटकता संगीता का शव मिला। यह देखते ही घर के लोग अवाक रह गए और चीखने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग जुटे और पु...