लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में एक रेप पीड़िता का शव उसी के घर में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। पीड़िता ने एक दिन पहले ही गांव के समुदाय विशेष के युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। युवती के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड जांच के लिए भेजी गई है। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती सोमवार देर शाम खेत की तरफ गई थी। आरोप है कि वहां उसे गांव के ही एक समुदाय विशेष के युवक ने दबोच लिया और उससे रेप किया। युवती ने घर आकर परिजनों को पूरी घटना बताई। मंगलवार को पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर महफूज नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आरोपी को हिरासत में भी ले लिया। पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.