हरदोई, जून 20 -- हरपालपुर, संवाददाता। अरवल थाना क्षेत्र के चांदा महमदपुर गांव में शुक्रवार देर शाम एक युवक का शव घर के अंदर संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी बृजमोहन दीक्षित उर्फ अनुराग दिल्ली की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। वह करीब तीन दिन पहले दिल्ली से घर लौटा था। शुक्रवार शाम उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई गोपाल दीक्षित ने बताया कि बृजमोहन की पत्नी बेटे और बेटी के साथ 15 दिन पहले मायके गई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरवल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...