उन्नाव, जनवरी 29 -- असोहा। घर के अंदर ताबड़तोड़ गोलियां, पेट और सिर में जानलेवा वार और बगल की चारपाई पर चैन की नींद। असोहा थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में शिक्षामित्र की हत्या ने पुलिस को भी सन्न कर दिया। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है, जबकि शक की सुई बार-बार मृतका के बेहद करीबी की ओर घूम रही है। गांव में मंगलवार देर रात 38 वर्षीय शिक्षामित्र श्रीकांती पत्नी ओमकार पासी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारोपित ने वारदात को घर के अंदर अंजाम दिया। श्रीकांती के पेट और सिर में दो गोलियां मारी गईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस समय हत्या हुई, उसी कमरे में बगल की चारपाई पर पति ओमकार पासी और 13 वर्षीय बेटी सो रही थी। दोनों में कोई भी हत्यारोपित को पहचान नहीं सका। वह वारदात को अनजाम देने के...