घाटशिला, दिसम्बर 29 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड की कूचियाशोली पंचायत के मातापुर गांव के भद्रडांगा आदिवासी टोला में चोरी की घटना हुई। टोला निवासी कांदन सोरेन और नानी मुर्मू के घरों से असामाजिक तत्वों ने विद्युत विभाग के लगाए गए बिजली मीटर की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के अंधेरे में मीटर खोलकर घरों की बिजली लाइन को डायरेक्ट जोड़ दिया, जिससे घरवालों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। कुछ समय के लिए घर की बिजली गुल होने पर लोगों को लगा कि लाइन कट गई है, लेकिन थोड़ी देर बाद बिजली चालू हो जाने से किसी को शक नहीं हुआ। सुबह जब परिजनों ने घर के बाहर देखे तो बिजली मीटर गायब मिला। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब वे लोगों के घरों से बिजली मीटर तक चोरी करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.