जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के पूर्व जोनल कमांडर और पटमदा थाना क्षेत्र के झुंझका गांव निवासी रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन से पश्चिम बंगाल पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पत्नी मीता उर्फ नयनतारा व मदन की पत्नी बुलू महतो के साथ बंगाल पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाला सचिन पूछताछ के दौरान अपने परिवार बातें बताते हुए भावुक हो गया। उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सचिन के मुताबिक वह एसएस प्लस टू हाईस्कूल पटमदा में 10वीं कक्षा का छात्र था और महज 14 वर्ष की उम्र में वर्ष 2006 में अपने रिश्तेदार के घर बारूडीह (पटमदा) से नक्सली महावीर सिंह के साथ संगठन के दस्ते में शामिल हो गया था। यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी, 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर इसके बाद वह कभी अपने घर नहीं लौटा। वर्तमान में उसकी उम्र 34 वर्ष है। दो भाइयों म...