घर की बाउंड्रीवाल गिराकर तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी
सोनभद्र, जून 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के करारी गांव में भूमि विवाद को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट, बाउंड्रीवाल गिराने, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।करारी निवासी हरिशंकर देव पांडेय ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि 24 जून की सुबह करीब 7:40 बजे गांव के कुछ लोग जेसीबी, कुल्हाड़ी, रम्मा, गैंती और ग्राइंडर मशीन लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी बाउंड्रीवाल को गिरा दिया और निर्माण में लगी सरिया काटकर क्षतिग्रस्त कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.