बाराबंकी, मार्च 22 -- बाराबंकी के निंदूरा क्षेत्र में रविवार सुबह बिजली के केबिल को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों ने युवक पर ईंट और बल्ली से हमला कर उसकी हत्या कर दी, जबकि बचाव में आई पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।घटना घुंघटेर थाना क्षेत्र के महत्वानी गांव की है।बिजली केबिल हटाने पर विवाद यहां रहने वाले सुरेंद्र यादव (40) मूल रूप से हरदोई जिले के निवासी थे, लेकिन शादी के बाद पिछले 17 वर्षों से अपनी ससुराल में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि पड़ोसी मांगू और राम खेलावन ने अपने घर तक बिजली का केबिल सुरेंद्र के मकान की छत से होकर निकाल रखा था। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह भी पढ़ें- लव अवेयर मे...