नई दिल्ली, मई 22 -- सनातन धर्म में हनुमान जी को संकटमोचन, भयहारण और भक्तों की रक्षा करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। घर की छत पर हनुमान जी का ध्वज लगाना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली वास्तु और धार्मिक उपाय माना जाता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और नकारात्मक शक्तियों को दूर रखता है।हनुमान ध्वज लगाने का धार्मिक महत्व हनुमान जी का झंडा घर की छत पर फहराना भगवान को आमंत्रित करने का संकेत है। मान्यता है कि जहां बजरंगबली का ध्वज लहराता है, वहां बुरी शक्तियां, बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। यह परिवार के सदस्यों को साहस, बल और विजय की भावना प्रदान करता है। पौराणिक कथाओं में हनुमान जी श्रीराम के परम भक्त हैं, इसलिए उनके ध्वज से दोनों की कृपा प्राप्त होती है।झंडा लगाने से क्या फायदे होते हैं?...