घर की छत पर सो रहे थे लोग, नीचे से नकद व जेवरात की चोरी
गया, मई 15 -- बांकेबाजार थाना क्षेत्र के ढोंगिला गांव में चोरों ने एक घर से नगदी और जेवरात की चोरी कर ली। पीड़ित सुरेंद्र प्रजापत ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य गर्मी के कारण घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान रात में चोरों ने घर से नगदी और जेवरात की चोरी कर ली। चोर घर में रखे दो बक्से अपने साथ ले गए। बक्सों में सोने का मंगलसूत्र, जीतवाहन, कान की बाली समेत अन्य जेवरात रखे हुए थे। इसके अलावा घर में रखे करीब 20 हजार रुपये भी चोर ले भागे। सुबह जब परिवार के लोग नीचे उतरे तो घर का सामान बिखरा था। बक्से गायब थे।ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.