प्रयागराज, मार्च 2 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के इस्माइलगंज गांव के एक घर में घुसे युवक को सोमवार रात छत से पकड़ लिया गया। युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। थरवई थाना क्षेत्र के इस्माइलगंज गांव निवासी अधिवक्ता डॉ. महेश यादव के घर में सोमवार शाम सात बजे एक युवक घुस गया। छत पर बनीं मुमटी में छिपकर बैठ गया। इसी घर में सीआरपीएफ का एक जवान किराये पर रहता है। रात में जब वह अपने कमरे में पहुंचकर छत पर गया तो उसे युवक संदिग्ध हालत में मुमटी में दिखा। उसने तुरंत मकान मालिक अधिवक्ता डॉ. महेश यादव को इसकी जानकारी दी। महेश यादव की सूचना पर पहुंची थरवई पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में युवक अपने को लखनऊ का रहने वाला बताया। उसने पुलिस को बताया कि थरवई इलाके में कई जगह उसके साथी मौजूद हैं। पुलिस संदिग्ध युवक को हिरासत में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.