अलीगढ़, मई 12 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के एक कालोनी में घर की छत पर चढ़कर पड़ोसी युवक ने किशोरी संग छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए चला गया। मां का आरोप है कि वह आए दिन अश्लील इशारे करता है। पीड़िता की मां ने आरोपी समेत तीन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एक कालोनी निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसका पति व बेटा शहर से बाहर रहते हैं। वह बेटी संग घर पर अकेली रहती है। सोमवार को बेटी छत पर थी। तभी पड़ोसी युवक आ गया। आरोपी ने बेटी का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ कर दी। बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी कई बार अश्लील इशारे कर चुका है। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। ...