हेमंत कुमार पांडेय, जून 23 -- दिल्ली पुलिस ने सराय रोहिल्ला में डेढ़ करोड़ की लूट में दो नाबालिगों समेत 8 लोगों को दबोच लिया है। इस पूरी वारदात का साजिशकर्ता फर्म का कर्मचारी था। पुलिस ने लूटी गई रकम में से एक करोड़ रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक एवं स्कूटी को भी बरामद किया है। डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि दस जून को जखीरा के पास स्कूटी सवार नितिन एवं करन से बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर डेढ़ करोड़ रुपये की लूट लिया था। दोनों युवक पश्चिम विहार स्थित फर्म से रुपये लेकर कूचा घासीराम जा रहे थे। सहाय रोहिल्ला थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया गया। एसएचओ विकास राणा और स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित की टीम ने लूट की जांच शुरू की।500 CCTV कैमरे खंगाले, चार हजार किमी तक ट्रैस पुलिस ने सीडीआर और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू की।...