हरदोई, जून 12 -- हरदोई, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरुगुज्जा गांव निवासी एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में रखा सामान चोरी करने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गुरुगुज्जा निवासी रानी मिश्रा पत्नी स्व अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि वह नौ जून को ननद के यहां जन्मदिन समारोह में गई थीं। देर रात होने के कारण वह घर वापस नहीं लौटीं। आरोप है कि अगले दिन सुबह जब वह अपने घर पहुंचीं तो गेट अंदर से बंद मिला। डायल-112 पीआरवी की मदद से गेट खुलवाया गया। आरोप है कि घर के भीतर रखा गैस सिलेंडर, लकड़ी का तख्त, चारपाई, कूलर समेत खाने-पीने का सामान गायब था। यह भी पढ़ें- घर में चोरी और मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज उन्होंने रामू उर्फ रामसहाय समेत 12 लोगों पर सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उन्होंने अपन...