कानपुर, दिसम्बर 26 -- काकादेव में एक विधवा महिला ने ठगी और धमकी के आरोप में दबंगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। दबंगों ने पहले महिला को घर का सपना दिखाकर रुपये ठग लिए। टाल मटोल करने पर महिला ने रुपये वापस मांगे तो धमकी देने लगे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मतैयापुर निवासी महिला भारती बांगड़ के अनुसार वह किराये के मकान पर रहती हैं। अप्रैल 2020 में सड़क हादसे में उनके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह प्राइवेट नौकरी करके अपने दोनों बच्चों का पालन कर रही हैं। बतौर आरोप मोहल्ले के राम प्रकाश सिंह ने मकान दिलाने के लिए विजय नगर निवासी हरप्रताप सिंह से मिलाया। हर प्रताप सिंह ने मकान दिखाया जो उनके चाचा स्व. शिवराम सिंह के नाम था। हरप्रताप ने मकान अपने नाम कराने के बाद 15.50 लाख में उन्हें देने की बात कही और बैनामे के तौर पर 1.50 ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.