घर का रास्ता बंद करने के विरोध पर पीटा, मुकदमा
बदायूं, मई 19 -- क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी जोगराज सिंह ने बताया कि उनके घर का मुख्य दरबाजा पड़ोसी सोनपाल दीवार लगाकर बंद कर रहे थे। जब मना किया तो वाह गालीगलौच करने लगे। उनके बेटे जितेंद्र, पुष्पेंद्र, राजकमल, पत्नी द्रोपा देवी व एक व्यक्ति किसरुआ निवासी अपने हाथों में लाठी डंडे व चाक़ू लेकर आ गये। उनके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पत्नी गुड्डी देवी व पुत्री शिखा व निशा और पुत्रवधु सुमन बचाने आईं। सभी ने मिलकर मारपीट की। जितेंद्र ने गुड्डी देवी के सिर में चाक़ू मार दिया। जिससे गुड्डी देवी बेहोश होकर गिर पड़ी।जोगराज की तहरीर पर पुलिस ने सोनपाल, जीतेंद्र, पुष्पेंद्र, राजकमल, द्रोपा देवी व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.