मैनपुरी, अप्रैल 24 -- कुर्रा। थाना क्षेत्र के ग्राम लहरा एमनीपुर में दबंग घर का दरवाजा तोड़ अंदर घुस गए। कमरे में रखे सामान की तोड़फोड़ कर अलमारी से 65 हजार रुपये की नकदी, आभूषण व अन्य कीमती सामान लूट ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्राम लहरा एमनीपुर निवासी अमित पुत्र कप्तान सिंह ने बताया कि बीते 23 अप्रैल की दोपहर 12.40 बजे गांव निवासी पांच दबंग उसके घर पर लगा लकड़ी का दरवाजा तोड़ जबरन अंदर घुस आए और सामान की तोड़फोड़ करते हुए उसकी मारपीट कर दी। मारपीट से जब वह बेहोश हो गया तो उक्त दबंग अलमारी में रखे आभूषण, 65 हजार रुपये व अन्य कीमती सामान निकाल ले गए। पीड़ित ने बताया कि वह बकरियों की खरीद फरोख्त कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मारपीट का वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायल हो रहा है। दिनदहाड़े इस घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.