बगहा, नवम्बर 24 -- बेतिया। शनिचरी थाना क्षेत्र के दुलारपट्टी वार्ड दो निवासी धर्मेंद्र पांडेय के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने आभूषण, कपड़े व पचास हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान चुरा लिया हैं। घटना के वक्त घर के लोग बाहर गए हुए थे। घर में ताला बंद था। इसी दौरान चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। धर्मेंद्र पांडेय ने इस मामले में शनिचरी थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। एफआईआर में धर्मेंद्र पांडेय ने पुलिस से बताया है कि वे 11 नवंबर को घर में ताला बंद कर मोतिहारी चले गए थे। उनके मां पिताजी दिल्ली में रहते हैं। 19 नवंबर को रात में धर्मेंद्र के भाई रौशन कुमार घर पर आए तो देखा कि ताला टूटा है। सामान बिखरे पड़े थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.