मोतिहारी, फरवरी 27 -- मेहसी। थाना क्षेत्र के बखरी नाज़िर गांव निवासी राजमंगल सहनी के घर का ताला तोड़ घर में रखे ज़मीन का दास्तवेज़ सहित लगभग पांच हज़ार के सामान के चोरी हो जाने की घटना घटी है। घटना गुरुवार रात्रि की है। ग्रामीण ने बताया कि गृह स्वामी राजमंगल सहनी व शिव मंगल सहनी दोनो भाई परिवार के साथ दिल्ली रहते हैं। वहां उनका मछली का कारोबार है। साल में दो तीन बार घर आते हैं। घर के अंदर एवम मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। सुबह जब वे लोग उठे तो घर का मेन दरवाज़ा खुला हुआ था। सभी रूम का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा हुआ था। थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंच कर घटना की जानकारी ली।थाना अध्यक्ष सानु गौरव ने वरीय पदाधिकारी से आदेश लेकर फोरेंसिक टीम को बुलाया जिसने बिखरे सामान का नमूना लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...