मोतिहारी, मार्च 8 -- मेहसी, निसं। जय बजरंग थाना क्षेत्र के परसौनी देवाजित गांव निवासी शंकर भगत के घर का ताला तोड़ नकद, आभूषण, कपड़ा सहित हज़ारों की संपत्ति चोरी हो गयी। घटना शुक्रवार की रात्रि की है। घटना के संबंध में गृह स्वामी शंकर भगत ने बताया कि बीती रात्रि लगभग दस बजे खाना खाकर सो गये। लगभग दो बजे रात्रि में उठे तो गेट नहीं खुला। चिल्लाने पर बगल में सो रहे परिवार के लोग बाहर आये । देखा कि बगल के कमरे का ताला टूटा हुआ था और घर में रखे ट्रंक, पेटी का ताला टूटा हुआ था। पेटी में रखे नकद, सोने का आभूषण व कपड़ा गायब था। इस सम्बंध में जय बजरंग थाना को मौखिक सूचना दी गयी है।थाना अध्यक्ष अफ़ज़ल रज़ा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच के लिए पुलिस पदाधिकारी को घटना स्थल पर भेजा गया है। आवेदन अभी नही मिला है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी।

हिंद...