जौनपुर, जून 2 -- सिकरारा (जौनपुर), हिंदुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खानापट्टी गांव की यादव बस्ती में सोमवार रात चोरों ने एक व्यक्ति के घर से लाखों के सोने चांदी के जेवर व नकदी उठा ले गए। जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। उक्त गांव के शिवकुमार यादव उर्फ हरशू ने बताया कि सोमवार की रात नित्य की भांति उनके घर की महिलाए व बच्चे घर के बाहर मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर बरामदे में सोई थी मैं भी बाहर द्वार पर चारपाई लगाकर सोया था,रात करीब बारह बजे घर महिलाओं की रोने की आवाज सुन नींद खुली तो मुख्य दरवाजा खुला हुआ था।बताया कि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर मे घुसकर घर मे रखे शादीशुदा बहन सीमा के सोने के एक हार,सोने की चैन,अंगूठी,मांग टीका, पायल व बीस हजार नकदी व पत्नी के सोने चांदी के जेवर व मेरे 50 हजार नकद...