फरीदाबाद, जून 18 -- फरीदाबाद, अशेाक जैन। संजय कॉलोनी चौकी क्षेत्र के गौच्छी गौला चौक निवासी एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राहुल ने बताया कि वह 23 मई 2026 को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आगरा के गुलाब नगर स्थित अपने गांव गया हुआ था। 15 जून को जब वह परिवार सहित वापस अपने घर लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर सामान की जांच करने पर घर से सोने के टॉप्स, सोने की अंगूठी, सोने की बालियां, सोने की नाक की लौंग, चांदी की पायल, कमर कनौनी, चांदी का गुच्छा, बच्चों के हाथ-पैरों के चांदी के कड़े तथा एक सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन गायब मिला। पीड़ित ने आशंका जताई कि उसकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर किस...