घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर समेत घरेलू सामान पार
बाराबंकी, मई 12 -- बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र के संदौली उमरपुर स्थित सिलिकन कॉलोनाइजर्स में अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने थाना सतरिख में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित जिब्रील अंसारी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कुशीनगर गए हुए थे। 10 मई को पड़ोसी मेहताब आलम ने फोन कर बताया कि उनके घर का मुख्य ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला पड़ा है। वीडियो कॉल पर घर का सामान बिखरा दिखाई दिया। सूचना मिलते ही परिवार वापस घर पहुंचा और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- सुल्तानपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी पीड़ित ने बताया कि चोरों ने घर में रखे करीब 85 हजार रुपये नकद, डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.