सोनभद्र, मार्च 29 -- सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पड़री कला गांव में चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब पीड़ित परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पड़री कला निवासी पीड़ित संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 21 मार्च को परिवार सहित मधुपुर लोहरा गया हुआ था। 24 मार्च की जब वह वापस घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और छत की सीढ़ी का दरवाजा भी खुला हुआ था। पीड़ित के अनुसार चोर घर से चांदी की एक जोड़ी पायल, चार गिन्नी, सोने की एक अंगूठी, एक नथ व गोल्ड प्लेटेड जेवरात सहित करीब 60 हजार रुपये नकद उठा ले गए।तहरीर के आधार पर पुलिस...