गाज़ियाबाद, अप्रैल 3 -- गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र के मोरटी गांव में एक घर से नगदी और जेवर चोरी कर लिए गए। मोरटी गांव में रहने वाले विनोद कुमार त्यागी 19 फरवरी की रात अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए थे। जब परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था। पीड़ित के मुताबिक चोर घर से नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...