रांची, मार्च 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के अरगोड़ा आवासीय कॉलोनी में रहने वाले संतोष कुमार के घर का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत छह लाख के जेवरात चुराकर फरार हो गए। इस संबंध में संतोष कुमार ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। संतोष ने पुलिस को बताया कि तीन मार्च की सुबह दस बजे वह परिवार के साथ घर में ताला लगाकर रिश्तेदार के यहां चले गए थे। शाम सवा पांच बजे जब वह पहुंचे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर रखा बक्सा खुला हुआ था। उसमें रखे 4.30 लाख नगदी के अलावा सोने की कान की बाली, मंगटीका, चांदी के पायल गायब थे। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...