छपरा, मई 22 -- छपरा, हमारे संवाददाता l जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के औलिगाछी गांव में गुरुवार की देर रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकद सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, औलिगाछी निवासी अशर्फी प्रसाद यादव के घर को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि देर रात चोर घर का ताला तोड़कर भीतर घुस गए और कमरे में रखे सामान को खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान चोरों ने घर में रखे करीब 65 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये के जेवरात और अन्य मूल्यवान सामान चोरी कर लिया। सुबह जब परिवार के लोगों की नजर टूटे ताले और बिखरे पड़े सामान पर पड़ी तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट ...