गाज़ियाबाद, मई 15 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र के महेंद्रा एंक्लेव में बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर हस्ताक्षरित चेक और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शास्त्रीनगर जी-ब्लॉक में रहने वाले ताबिश हुसैन ने कविनगर थाने में दी शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल 2026 को महेंद्रा एंक्लेव स्थित उनके मकान के भूतल फ्लोर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोर उनके जीजा इरफान अहमद खान का हस्ताक्षरित चेक और अन्य सामान चोरी कर ले गए। ताबिश हुसैन ने अंकित नाम के युवक पर शक जताया है। यह भी पढ़ें- करेली में मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी उनका कहना है कि चोरी की वारदात में उसी का हाथ हो सकता है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि श...