नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शाहदरा के न्यू सीमापुरी इलाके में चोरों ने एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर 14 लाख नकद और पांच तोले का सोने का हार उड़ा लिया। घटना के वक्त घर का मालिक अपनी दुकान पर था और पत्नी बाजार गई हुई थी। फिलहाल पीड़ित की शिकायत सीमापुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय नावेद अपने परिवार के साथ न्यू सीमापुरी के बी-74 की दूसरी मंजिल पर रहते हैं। भूतल पर उनकी कपड़े की दुकान है। नावेद ने बताया कि चार अप्रैल को वह अपनी दुकान पर थे। दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी पत्नी मसरत फ्लैट के मेन गेट पर ताला लगाकर खरीदारी के लिए बाजार चली गई थीं। शाम करीब बजे जब वह लौटीं, तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है और कुंडी लगी है। पत्नी ने तुरंत नीचे जाकर पति को इसकी जानकारी दी। जब दोनों पति...