घर का ताला तोड़कर सोने के गहने चुराए
नोएडा, अप्रैल 28 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की गोविंद एन्क्लेव कॉलोनी में बदमाशों ने एक घर का ताला तोड़कर सोने के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित घटना के समय ड्यूटी पर गया था। इसी बीच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोविंद एन्क्लेव में पुनीत कुमार रहते हैं। वह दस अप्रैल को घर पर ताला लगाकर रात में ड्यूटी गए थे। इसी बीच बदमाशों ने मौका पाकर ताला तोड़कर अलमारी में रखी सोने की दो चेन और एक अंगूठी आदि सामान चोरी कर लिया। वह सुबह घर पहुंचे तो चोरी का पता चला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.