नैनीताल, दिसम्बर 11 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के बादरकोट क्षेत्र में बुधवार देर रात उमा देवी पत्नी गोधन सिंह के घर में चोरों ने ताला तोड़कर सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घरवालों को इसकी जानकारी मिलते ही, उन्होंने तुरंत घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी। पट्टी पटवारी मोहम्मद शकील मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी एकत्र की। पटवारी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग रात में सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...