बरेली, अप्रैल 9 -- भोजीपुरा। गांव सुरला निवासी लाखन सिंह ने भोजीपुरा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अब पीपलसाना चौधरी में रहते हैं। सात अप्रैल को उनकी भाभी सुरला स्थित घर पर गईं तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर उनसे घर से गैस सिलेंडर, स्टेबलाइजर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...