बुलंदशहर, मार्च 24 -- सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक ताला बंद कर रिश्तेदारी में गए हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। संतपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नई बस्ती निवासी चमन प्रकाश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह परिवार के साथ 18 मार्च को बहन के घर गुरुग्राम (हरियाणा) गए हुए थे। इसी दौरान 23 मार्च की सुबह उनके रिश्तेदार ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है।सूचना मिलने के बाद वह अपने घर पहुंचे, जहां मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे मिले। घर के अंदर रखी अलमारी और संदूक का ताला भी टूटा हुआ था। पीड़ित के अनुसार चोर लाखों की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ल...