गाजीपुर, जून 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर के सिकंदरपुर निवासी प्रभाकर सिंह के घर में चोरी हो गयी। इनके पिता के देहांत होने के बाद परिवार के सभी श्राद्ध कर्मों शामिल होने के लिए गांव गए थे। जब वह बुधवार को घर का दरवाजा खोला तो देखा की आलमारी के सभी सामान बिखरे पड़े है। वहीं आलमारी के लॉकर तोड़कर सोना और चांदी के रखे आभूषण भी गायब है। जिसके बाद आसपास के लोगों से भी जानकारी लेते हुए शहर कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दिया। उन्होंने बताया कि छत के पीछे के रोशनदान से चोर प्रवेश किये है। इस दौरान ऑलमारी में रखे लाखों रूपया और दस हजार रुपए नगद ले गये है। शहर कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...