कानपुर, अप्रैल 29 -- कल्याणपुर। हसनपुर निवासी अनीता पाल ने बताया कि मंगलवार को वह अपने परिवार के साथ नारामऊ स्थित चट्टे में काम करने गई थीं। इसी दौरान इलाके के कुछ दबंग ताला तोड़कर उसके घर में घुस गए। मोहल्ले वालों की सूचना पर अनीता पाल ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। तो दबंगों ने उन्हें लात- घूंसों से बेरहमी से पीटा। आरोप है कि दबंगों ने घर में रखे जेवर और दो लाख रुपये भी लूट लिए। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर कार्यालय जाकर प्रार्थना पत्र दिया है। रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, जेवरात भी लूटे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...