फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद। चोर संजय कॉलोनी स्थित एक घर का ताला तोड़कर नगदी और आभूषण चोरी कर लिए। मुजेसर थाना पुलिस ने मंगलवार को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, संजय कॉलोनी निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 मार्च को वह परिवार के साथ राजस्थान में केला देवी मंदिर के दर्शन करने गए थे। इस दौरान पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। 20 मार्च को वापस आने पर उन्होंने घर की जांच की तो अलमारी से एक जोड़ी चांदी की पायल, कमर का गुच्छा, चांदी की तगड़ी, एक चांदी का मंगलसूत्र और करीब 50 हजार रुपये नगद गायब मिले। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...